logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

CM फडणवीस ने दी महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं, बोले –"अब नहीं रुकेगा महाराष्ट्र, ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है राज्य"


मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यवासियों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भारत का सबसे प्रगतिशील राज्य है और यह दिन राज्य के स्वाभिमान, समृद्धि और संस्कृति का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा महाराष्ट्र अब रुकेगा नहीं।

यह राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों पर चलने वाला है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है  महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है, और इसके लिए राज्य पूरी तरह तैयार है।” इस अवसर पर नागपुर स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय हैदराबाद हाउस में एक विशेष पहल के तहत मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष का शुभारंभ किया गया। इस कक्ष के माध्यम से विदर्भ क्षेत्र के गरीब और ज़रूरतमंद मरीजों को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक मदद दी जाएगी।

इस कक्ष का उद्घाटन महाराष्ट्र के पालकमंत्री और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किया। उद्घाटन के समय कक्ष के प्रमुख अधिकारी डॉ. सागर पांडे ने मंत्री को अब तक शुरू किए गए कार्यों की जानकारी दी और बताया कि नागपुर कक्ष के अधिकार बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके। इस पर मंत्री बावनकुले ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।